चैती दुर्गापूजा से माहौल हुआ भक्तिमय

चैती दुर्गापूजा से माहौल हुआ भक्तिमय
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चीरौरी पंचायत के भवनपुरा टोला में चैती दुर्गापूजा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. मुख्य यजमान अंग्रेज मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पूजा हो रही है. वहीं अखंड रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दूर-दूर से लोग माता को श्रद्धा के रूप में दर्शन करने आते हैं तथा मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद भी चढ़ाते हैं. हर वर्ष की भांति रंग कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित की जाती है. इस बार भक्ति जागरण का आयोजन छह से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी. वही मेला समिति के अध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि मेले की खूबसूरती के लिए ग्रामीण स्तर पर कुश्ती आयोजित की जाएगी. जिसमें विजेताओं को पारितोषिक भी दिया जाएगा. मेला समिति के सचिव माधव पासवान ने बताया कि मेले का उद्घाटन विधानसभा के उपसभापति बिहार नरेन्द्र नारायण यादव करेंगे. मेला समिति के कोषाध्यक्ष रवि मंडल ने बताया कि 2013 से लेकर अब तक मंदिर निर्माण से संबंधित ग्रामीणों का सहयोग मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




