दबिश बढ़ते ही भगायी नाबालिग के साथ आरोपित ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर थाना पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने के बाद एक सप्ताह पहले भगायी गयी नाबालिग लड़की को लेकर आरोपित युवक रविवार को थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने के बाद एक सप्ताह पहले भगायी गयी नाबालिग लड़की को लेकर आरोपित युवक रविवार को थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत मोहनपुर थाना पुलिस ने सूचना दी कि तीन दिन पहले मोहनपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने आवेदन देकर अपने नाबालिग लड़की को श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी निवासी युवक विपुल कुमार बहला फुसलाकर चार दिन पूर्व अपने साथ लेकर फरार हो गया था. इसके बाद मोहनपुर थाना में आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया. इस दौरान शनिवार को मोहनपुर थाना पुलिस पदाधिकारी श्रीनगर थाना पहुंचे और मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद श्रीनगर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी. पुलिसिया दबिश बढ़ता देख आरोपित युवक रविवार को भगायी नाबालिग के साथ श्रीनगर थाना पहुंच थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया. आरोपित युवक ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और मोहनपुर थाना को भगायी गई नाबालिग की बरामदगी की सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन