शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
जिला मुख्यालय स्थित गौशाला परिसर स्थित कृष्ण मंदिर में बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर इकाई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार यादव ने की. बैंठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेमेस्टर एक व दो तथा डिग्री द्वितीय खंड, डिग्री तृतीय खंड और प्रथम खंड (स्पेशल) की कॉफी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान, प्रायोगिक परीक्षा का पारिश्रमिक 2021 से 2024 तक के भुगतान, महाविद्यालय के आंतरिक स्रोत का 70 प्रतिशत राशि का भुगतान व संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को टेबुलेशन से वंचित करने के विरोध में. उपरोक्त समस्या का समाधान यदि दुर्गा पूजा से पहले नहीं कर दिया जाता है, तो दुर्गा पूजा के बाद विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा. इसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुलेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय महासचिव डॉ बैद्यनाथ यादव, विश्वविद्यालय सचिव प्रो अभय कुमार, प्रो चंद्र प्रकाश यादव, सुपौल जिलाध्यक्ष, प्रो दीपक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रो संजय कुमार, प्रो समीउल्लाह, प्रो सत्येंद्र नारायण यादव, प्रो आलोक कुमार,प्रो कुमार राजीव रमन, प्रो दिनेश कुमार, प्रो ललन कुमार, प्रो सत्येंद्र यादव, प्रो अर्जुन कुमार, डॉ अरुण कुमार, प्रो लीला कुमारी, प्रो सरस्वती कुमारी, प्रो रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










