ePaper

कठिन परिक्षम करें और महाविद्यालय का नाम करें रौशन: समन्वयक

Updated at : 13 Aug 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
कठिन परिक्षम करें और महाविद्यालय का नाम करें रौशन: समन्वयक

कठिन परिक्षम करें और महाविद्यालय का नाम करें रौशन: समन्वयक

विज्ञापन

मधेपुरा. किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके विद्यार्थियों से होती है और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर ही संस्थान का भविष्य निर्भर करता है. अतः सभी विद्यार्थी कठिन परिश्रम करें और महाविद्यालय का नाम रौशन करें. उक्त बातें समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कही. वे ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बीसीए विभाग के स्थापनोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीसीए विभाग में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त पुस्तकालय कार्य तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के महाविद्यालय का नाम रौशन करें. प्रत्येक दिन 11 से तीन बजे तक चार कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. शीघ्र ही कक्षाओं का समय 10 से दो बजे तक किया जायेगा. इसमें एक घंटा अतिरिक्त पुस्तकालय कार्य तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विभाग को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है. विभाग के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है. नियमित रूप से साप्ताहिक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव के बाद एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की भी योजना है. मौके पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट गुड्डू कुमार ने कहा कि बीसीए एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है. विद्यार्थी जितना अधिक कौशल विकसित करेंगे, उन्हें उतनी ही सफलता मिलेगी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि बीसीए विभाग की स्थापना के 18 वर्ष हो गये है, लेकिन इस बार पहली बार स्थापनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आगे यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर नीतीश कुमार ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. मौके पर कर्मचारी रणवीर कुमार, राजदीप, अशोक मुखिया शालिनी कुमारी, निशा भारती, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, शिवम् कुमार, नितीश कुमार, सूरज कुमार, अमित कुमार, अमलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन