एक सप्ताह में योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट करें जमा- डीएम

Updated:
विज्ञापन
एक सप्ताह में योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट करें जमा- डीएम

एक सप्ताह में योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट करें जमा- डीएम

विज्ञापन

मधेपुरा.

जिला पदाधिकारी ने शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा की.

डीएम ने विभिन्न बैंकों के माध्यम से स्वीकृत व वितरित ऋणों की प्रगति की समीक्षा की. अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताया. निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अधिकतम प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित करते हुये निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति अनिवार्य रूप से की जाय. डीएम ने निर्देश दिया किया कि उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक की जाय, इसमें संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुये लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन