उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुर चमन के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है
विज्ञापन
नयानगर
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के ग्राम शेखपुर चमन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंगलवार को बाबा विसुराउत स्थान, कुप्पा घाट एवं मंदार हिल रवाना हुये. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से परिभ्रमण बस को समाजसेवी भूषण यादव एवं एचएम नवनीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर समाजसेवी भूषण यादव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है. वहीं एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे कई नई चीजें सीखते हैं. मौके पर विद्यालय के सचिव नीतू कुमारी, अध्यक्ष अनिशा देवी, शिक्षक प्रेमप्रकाश कुमार, सीमा कुमारी, अशोक ऋषिदेव, जूही कुमारी, निक्की कुमारी आनंद रजक, रसोईया उषा देवी, शीशा देवी,व चानो ऋषिदेव आदि मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










