दूसरे जगह विद्यालय शिफ्ट होने से छात्रों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
दूसरे जगह विद्यालय शिफ्ट होने से छात्रों को हो रही परेशानी

दूसरे जगह विद्यालय शिफ्ट होने से छात्रों को हो रही परेशानी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जौतेली पंचायत के ईदगाह टोला वार्ड संख्या 13 में संचालित हो रहे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को गुलाब टोला वार्ड संख्या 12 में शिफ्ट कर दिया गया. दूसरे जगह विद्यालय को शिफ्ट कर दिए जाने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है. इस संबंध में ग्रामीण मो नफीस मंसूरी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पूर्व के जगह पर विद्यालय संचालन करने की मांग की है. आवेदन पत्र में उन्होंने बताया है कि विद्यालय के लिए गांव में ही जमीन की उपलब्धता करा कर संचालित किया जाय. दूसरे जगह विद्यालय चलें जाने से छात्रों को आने जाने में कठिनाई होती है. वर्तमान समय में उनके गांव से शिफ्टिंग वाले विद्यालय की दूरी करीब डेढ किलोमीटर दूर होना बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन