कोचिंग जाने के दौरान छात्र लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 23 May 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग जाने के दौरान छात्र लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

कोचिंग जाने के दौरान छात्र लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरदह से 12 वर्षीय छात्र 19 मई से लापता है, जिसकी खोजबीन में परिजन व पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार नरदह पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक के नंदन राम ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनका पुत्र धीरज कुमार छोटे भाई कृष्ण कुमार के साथ कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान वह रास्ते से ही गुम हो गया, जबकि कृष्ण कुमार कोचिंग पहुंच गया. कृष्ण के लौटने पर जब उससे धीरज के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह आज कोचिंग पहुंचा ही नहीं था. खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस से बच्चे की सकुशल खोज की गुहार लगायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. परिजन व पुलिस टीम खोजबीन में जुटी हुई है. जल्द ही छात्र को सकुशल खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन