ePaper

सिंहेश्वर में 24 दिसंबर को शिक्षक आंदोलन की 20 वीं वर्षगांठ पर मनायेंगे संघर्ष दिवस

Updated at : 21 Dec 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर में 24 दिसंबर को शिक्षक आंदोलन की 20 वीं वर्षगांठ पर मनायेंगे संघर्ष दिवस

जुझारू आन्दोलन के उपरांत ही शिक्षामित्र शिक्षकों की सेवा 60 वर्षों के लिए स्थायी की गई तथा वेतन में बढ़ोतरी हुई.

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर 24 दिसंबर 2025 को जिला संघ द्वारा बीआरसी सिंहेश्वर में ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन की बीसवीं वर्षगांठ पर संकल्प सभा आयोजित कर संघर्ष दिवस मनाया जायेगा. जानकारी हो कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में राजधानी पटना में अनुबंध एवं मानदेय के विरुद्ध 24 दिसंबर को सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लाखों शिक्षामित्र शिक्षकों पर तत्कालीन सरकार के द्वारा बर्बरतापूर्ण पुलिसिया लाठीचार्ज की गई थी. पानी के फब्बारे एवं आंसु के गोले से आन्दोलन कारी शिक्षकों पर प्रहार किया गया. जिसमें संघ के नेतृत्व कर्ता सहित हजारों शिक्षक घायल हुए थे. संघ के इस जुझारू आन्दोलन के उपरांत ही शिक्षामित्र शिक्षकों की सेवा 60 वर्षों के लिए स्थायी की गई तथा वेतन में बढ़ोतरी हुई. तब से संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक आंदोलन के वर्षगांठ को संकल्प सभा आयोजित कर संघर्ष दिवस के रूप में मनाते रहे है. जिससे संघ के सतत् संघर्ष के बदौलत शिक्षकों के सेवा सुविधा में लगातार सुधार होते रहा है. बाबजूद नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक को सहायक शिक्षक की भांति पूर्ण वेतनमान,प्रोन्नति समेत अन्य सुविधा पाने हेतु आज भी संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सह उद्धघाटन कर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू होंगे. कार्यक्रम में आंदोलन के संघर्षशील साथी एवं विद्यालय में बेहतरीन शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. संकल्प सभा सह संघर्ष दिवस कार्यक्रम में जिला,अनुमंडल, प्रखंड, संकुल व पंचायत स्तर के सभी संघीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं सक्रिय शिक्षकगण भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन