बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे रोक, शिक्षकों का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं: शिक्षक संघ

बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे रोक, शिक्षकों का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं: शिक्षक संघ
नियोजित शिक्षकों ने प्रोन्नति को लेकर बीआरसी में लगाया ताला
शंकरपुर
.बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई शंकरपुर ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान को लेकर एकजुट होकर बीआरसी में तालाबंदी कर धरना दिया, जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व सचिव लालबहादुर यादव ने किया. नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी स्तर पर प्रोन्नति कार्य लंबित रखें जाने पर आक्रोश व्यक्त किया. शिक्षकों ने एकजुटता से कहा कि हमलोग आर्थिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष जारी रखेंगे. जिलाध्यक्ष भुवन कुमार एवं प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रोन्नति प्राप्त पंचायत एवं प्रखंड के नियोजित शिक्षकों द्वारा 25 दिन पहले सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण प्रपत्र बीआरसी में जमा कर दिया गया है, लेकिन अभी तक डीपीओ स्थापना को अनुमोदन के लिए अभिलेख नहीं भेजा गया है, जो विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. जबकि डीईओ कार्यालय मधेपुरा स्थापना शाखा से पत्रांक 98 दिनांक 12 जनवरी 2026 द्वारा निर्गत पत्र में एक माह के अंतर्गत प्रोन्नति संबंधित अभिलेख जिला में जमा करने के आदेश के बावजूद दो माह बीत गया है. उन्होंने कहा कि बीआरसी लूट का अड्डा बना हुआ है. संघ नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति कार्य पूर्ण कराने, बीआरसी को भ्रष्टाचार मुक्त करने एवं शिक्षकों के हरेक समस्या का समाधान तक संघर्ष जारी रखेंगे. मौके पर मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, घैलाढ़ अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार चन्दु, सचिव विजय कुमार, शंकरपुर कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर, मीडिया प्रभारी रीतेश कुमार सिन्हा, आभा कुमारी, रंजना कुमारी, कविता कुमारी, कौशलेंद्र कुमार, मंजू देवी, शरद कुमार , बद्री राम,सूर्य नारायण मंडल, सुरेंद्र कुमार, चौपाल राम, उदगार सिंह, सिकंदर प्रसाद यादव, संजय कुमार, रमेश कुमार रमन ,जय कुमार राम, मोहम्मद मंजूर आलम, फरहत खातून, रीता कुमारी, नरेश कुमार, सुनील कुमार सुमन ,रघुनंदन यादव, शंभू राम, ललन कुमार, भूपेंद्र राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




