जनसुराज की विचारधारा को हर घर तक पहुंचायें

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज की विचारधारा को हर घर तक पहुंचायें

जनसुराज की विचारधारा को हर घर तक पहुंचायें

विज्ञापन

गम्हरिया . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इटवा जीवछपुर पंचायत के इटवा गांव में जनसुराज उदघोष यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजन किया गया. जनसुराज राज्य कोर समिति सदस्य सह प्रमुख शशि कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनसुराज की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना एवं राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को जन सुराज से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है. उन्होंने बताया कि उदघोष यात्रा विधानसभा क्षेत्र में घूमकर प्रशांत किशोर के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पलायन के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल है. मौके पर शिवनारायण जी, रवि रंजन, डॉ दीप नारायण यादव, बंदना झा, कमल मुखी देवी, अश्वनी कुमार झा, रीना देवी, देवदत्त मेहता, रविंद्र यादव, छोटे लाल यादव, राज किशोर यादव, गंगा शर्मा, मुन्ना गुप्ता, सिकंदर गुप्ता, शंभू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन