जागरूकता अभियान के तहत जनजातीय टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता अभियान के तहत जनजातीय टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन

जागरूकता अभियान के तहत जनजातीय टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिले में प्रधानमंत्री जन-मन योजना व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 30 जून 2025 तक आयोजित होगा. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा पीवीटीजीएस व जनजातीय टोलों में निवास करने वाले लोगों को प्रधानमंत्री जन-मन व प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं यथा-आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मनरेगा, मुद्रा लोन आदि सेवाओं से वंचित लोगों को शत् प्रतिशत लाभ प्रदान करते हुए अच्छादित किया जाएगा. जिले में इस अभियान के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य आदिम जनजाति व अन्य जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है ताकि जनजातीय समुदाय की समाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार हो और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके. इसके लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को समन्व्य, जनसहभागिता के साथ कार्य करने का निदेश दिया गया है. सभी पंचायत स्तर के सभी कर्मियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन