एसपी थाने का किया निरीक्षण

एसपी थाने का किया निरीक्षण
गम्हरिया. एसपी संदीप सिंह ने गुरुवार की देर रात को गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन डायरी, अपराध पंजी समेत अन्य पंजियों की जांच की. साथ ही लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. विभिन्न कांडों के फरार आरोपितों को धर-पकड़ में तेजी लाने व फरारी की स्थिति में इश्तिहार चिपकाने व कुर्की जब्त की कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने थाना व स्टाफ क्वार्टरों का भी भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अकमल हुसैन समेत सभी पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










