पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुमारखंड थाना क्षेत्र के बैसाढ पंचायत में पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सूचना के सत्यापन हेतु पंचायत के करवैली वार्ड संख्या-12 पहुंची पुलिस को देख स्थानीय अशोक यादव भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग के पकड़ लिया गया. पकड़ाये अशोक यादव के घर की तलाशी ली गयी तो उसके घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब के साथ पुलिस अवर निरीक्षक दीनानाथ सिंह ने गिरफ्तार अभियुक्त को कागजी प्रकिया के उपरांत केस दर्ज कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










