पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार से पुलिस ने शराब तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान शांतिवन गली की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया. इस दौरान गश्ती में शामिल एसआइ शशि भूषण शर्मा, पुलिस बल भरत राम, दिलीप पासवान व डोमी ऋषिदेव के सहयोग से पकड़ लिया गया. जांच करने पर बाइक की डिक्की में पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाम राजा कुमार बताया, जो थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नंबर पांच का रहने वाला है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन