ePaper

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू

Updated at : 04 Dec 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन

शंकर गौशाला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा पुरैनी. प्रखंड मुख्यालय स्थित शंकर गौशाला परिसर में आयोजित सात श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गया. कलश शोभायात्रा शंकर गौशाला से शुरू होकर बड़ी हाट से समाज कल्याण चौक होते हुए, डुमरैल बस स्टैंड से साहनी चौक लेकर बड़ी शिव मंदिर से अग्रसेन धर्मशाला होते हुए कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची. कलशयात्रा के दौरान कलश यात्री के साथ ही दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु भी साथ चल रहे थे. श्रद्धालुओं द्वारा इस दौरान जय श्रीराम का उदघोष किया जा रहा था. वही संयोजक शंभू पंडित एवं निभा भारती ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के मौके पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ साप्ताहिक कथा का आयोजन किया गया है. मौके पर प्रमुख रेखा पंडित, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, मुखिया विनोद साहनी, सरपंच उमेश साहनी, संतोष गुप्ता, उप मुखिया सुभाष साहनी, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय साहनी, श्रवण कुमार गुप्ता, महेश सराफ, गिरधारी लाल चौधरी, मिनटन राय,राजा यादव,गौरव राय, निरंजन शाह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार,परस कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन