ePaper

सिंहेश्वर में शिव महापुराण कथा 21 से 27 तक

Updated at : 11 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर में शिव महापुराण कथा 21 से 27  तक

सिंहेश्वर में शिव महापुराण कथा 21 से 27 तक

विज्ञापन

मधेपुरा. बाबा नगरी सिंहेश्वर स्थान के मवेशी हाट मैदान व मेला परिसर में 21 से 27 अप्रैल तक महाशिवपुराण कथा आयोजन होगा. इसको लेकर शुक्रवार को सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डाॅ आभाष आनंद ने की.. मौके पर चर्चा के क्रम में डाॅ आभाष आनंद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है. उन्होंने बताया कि 21 से 27 अप्रैल तक होने वाले श्री शिव महापुराण को लेकर जिले से ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के भक्तों में भी उत्साह है. बैठक में प्रचार-प्रसार व सेवा दल उप समिति का विस्तार किया गया. सेवा दल उप समिति में मधेपुरा से श्रीकांत राय, विक्की विनायक, अक्षय कुमार, सौरभ यादव व पंकज कुमार को जोड़ा गया. वहीं प्रचार-प्रसार समिति में मधेपुरा से आचार्य गोपी पंडित, सुनीत साना, दिलखुश, राजू सनातन व रौनक अग्रवाल को शामिल किया गया है. इसके अलावा 13 अप्रैल को मधेपुरा जिला परिषद विवाह भवन परिसर में आमसभा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया. डाॅ आभास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आगमन सिंहेश्वर में होगा.मौके पर गौरीशंकर समिति के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जो भी इस आयोजन में सेवादल से जुड़ना चाहते हैं, वह आधार कार्ड की छाया प्रति व दो पासपोर्ट फोटो कार्यालय या उपसमिति को उपलब्ध करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि रविवार को मधेपुरा में आमसभा करने, प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न जगहों पर होर्डिंग व गेट निर्माण करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर पवन चौधरी, अनुराग जायसवाल, सुनील ठाकुर, राकेश रंजन, कलानंद ठाकुर, सुदेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अशोक चौधरी, अमूल कुमार, रामचंद्र कुमार, कृष्णदेव, गौरव कुमार, प्रतिक अग्रवाल, गणेश कुमार, संतोष कुमार, रौनक अग्रवाल, राजू सोनी, मंटू पोद्दार, गजेंद्र कुमार, पप्पू शाह, पुष्पेंद्र पप्पू, त्रिलोक नाथ मिश्रा, सागर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन