ePaper

देह व्यापार मामले में सात महिला व एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 12 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
देह व्यापार मामले में सात महिला व एक युवक गिरफ्तार

देह व्यापार मामले में सात महिला व एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार बस स्टैंड के पास स्थित एक घर से शुक्रवार को देह व्यापार मामले में सात महिला व एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से गुप्त सूचना मिली कि सिंहेश्वर मंदिर पुल के आगे बस स्टैंड वार्ड एक स्थित एनएच 106 रोड के सटे पश्चिमी भाग में गैस दुकान है. दुकान वाले ही दो मंजिला मकान में देह व्यापार का धंधा मकान मालकिन प्रेमलता कुमारी के द्वारा करवाया जा रहा है. उक्त जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी दल गठित किया, जिसमें थानाध्यक्ष पुअनि बिरेंद्र राम, प्रपुअनि स्वेता सिन्हा, पुअनि मृत्युंजय कुमार, पुअनि जयनंदन राम, पुअनि महबुब अहमद खान, पुअनि लवकुश कुमार, पुअनि नितु कुमारी, हवलदार आशा देवी व सिपाही नितेश कुमार, सिपाही, अर्जुन कुमार, एक चौकीदार राजेश कुमार आदि शामिल थे. टीम ने बताये गये गए गैस दुकान व घर में छापेमारी की. पुलिस बल को देखते ही कुछ पुरुष मकान के पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया. मकान की तलाशी ली गयी. मकान के प्रथम तल्ला स्थित चार कमरा थे. जिसके अगला भाग में मकान मालकिन व मकान मालकिन का बेटा तथा बेटी तथा कमरा में ऊपर नीचे पांच महिला थी. पुलिस ने सभी से पूछताछ की. मकान मालकिन ने नाम प्रेमलता कुमारी, आर्यन राज, आकृति राज व मलिया रायपुरा वार्ड नौ निवासी लक्ष्मी देवी, चकला सुखासन वार्ड एक निवासी संजू देवी, बेहरारी वार्ड एक निवासी प्रमीला देवी उर्फ काजल, सुखासन वार्ड दो निवासी कल्पना देवी उर्फ भोलती, अलीपुरद्वार सिलीगुड़ी देवीडांगा वार्ड दो निवासी हसीना खातून बतायी. तलाशी लिया तो कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन