20 महादलित लाभुकों को दिया गया बंदोबस्ती पर्चा

Updated:
विज्ञापन
20 महादलित लाभुकों को दिया गया बंदोबस्ती पर्चा

20 महादलित लाभुकों को दिया गया बंदोबस्ती पर्चा

विज्ञापन

सिंहेश्वर. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को दुलार पिपराही पंचायत के महादलित टोला में शिविर लगाया गया. इसमें 20 महादलित परिवारों को तीन- तीन डिसमिल बंदोबस्ती वास भूमि का पर्चा दिया गया. मौके पर दुलार पिपराही पंचायत के मुखिया, अंचल अधिकारी नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद थे. अंचल अधिकारी ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ग्रामीण वासविहीनों को तीन डिसमिल जमीन देने के लिए बसेरा- 2 अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पर्चा कैंप की तिथि पर ही लाभुकों को दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन