सीनेट प्रत्याशी डॉ सुधांशु ने किया जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन
सीनेट प्रत्याशी डॉ सुधांशु ने किया जनसंपर्क

सीनेट प्रत्याशी डॉ सुधांशु ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू अंगीभूत इकाई अनारक्षित वर्ग से उम्मीदवार डॉ सुधांशु शेखर ने प्रचार-अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने शनिवार को पूर्व सिंडिकेट सदस्य व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ परमानंद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य सह सिंडिकेट सदस्य प्रो जवाहर पासवान व प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव, प्रो पवन कुमार एवं प्रो संजीव कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया. उसके बाद उन्होंने एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत की. महाविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया. डॉ शेखर ने प्रधानाचार्य प्रो राजीव सिन्हा को सम्मानित किया और सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. डॉ शेखर ने कहा कि सीनेट एवं सिंडिकेट के माध्यम से विश्वविद्यालय कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल बनाना और विश्वविद्यालय का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू के समग्र विकास के लिए इसकी सभी इकाइयों का सशक्तीकरण जरूरी है. मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, डॉ प्रमोद कुमार , डॉ बेनुकर मंडल, डॉ रामनरेश राय , डॉ बिरेंद्र पासवान, अजय राज, डॉ मुख्तार पासवान, डॉ रजनीगंधा , डॉ पंकज शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन