ePaper

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

Updated at : 18 Aug 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

विज्ञापन

मुरलीगंज. स्नातक सत्र 2024–28 के द्वितीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) की सैद्धांतिक परीक्षा सोमवार को केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में शांतिपूर्ण माहौल में हुई. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज (किशनगंज), एसएकेएनडी कॉलेज (मधेपुरा), देवनंदन डिग्री कॉलेज (बखरी, मधेपुरा) और रामखेलावन झड़ीलाल डिग्री कॉलेज (खुरहान) के परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा नियंत्रक डॉ शिवा शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान व भूगोल की परीक्षा में 369 में से छह छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप-बी के विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति शास्त्र व भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा में 332 में से छह विद्यार्थी अनुपस्थित पाये गये. सफल संचालन में सहायक परीक्षा नियंत्रक दीपक कुमार व कार्यालय सहायक नीरज कुमार का सहयोग रहा. वहीं वीक्षण कार्य में डॉ पूनम कुमारी, प्रो महेंद्र मंडल, डॉ शंकर रजक, डॉ विजय पटेल, डॉ चंद्रशेखर आजाद, मोनी जोशी, डॉ नित्यानंद पासवान, डॉ मोए अंसारी, डॉ राजकुमार और डॉ हरीश खंडेवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन