बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाई धूम

Updated at : 22 Mar 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाई धूम

दर्जनों स्कूलों की बच्चियों ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य, राष्ट्रीय गीत एवं अन्य प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

विज्ञापन

-अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम-

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.

बिहार दिवस समारोह के अवसर पर रविवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित एवं अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ तृषा आनंद के स्वागत गान स्वागतम्-स्वागतम्, आपके आने से धन्य हुए हम की गुंज से किया गया. उसके बाद कोशी कॉलोनी हाई स्कूल की छात्रा की समूह लोक नृत्य गांव के अधिकारी,मोहे बड़का भैया हो.. की प्रस्तुति से सारा हॉल तालियों की गुंज से गुंजायमान हो गया. वहीं एसबीजेएस हाई स्कूल की छात्रा के समूह लोक नृत्य लेलै जैबू सावन में बाबा के नगरिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने खुब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गुंज उठा. वहीं गायन में तृषा आनंद,आवया, भाव्या और नैना के द्वारा माटी को सोना कर दे,हम बिहारी हैं जी की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं दर्जनों स्कूलों की बच्चियों ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य, राष्ट्रीय गीत एवं अन्य प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम पंकज कुमार घोष द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वाना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर एसडीएम पंकज कुमार घोष ने कहा कि समय-समय पर बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपे प्रतिभा का उजागर होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह,वार्ड पार्षद अजय मंडल, संतोष मंडल,विजय झा प्रकाश मिश्रा,एच एम शेखर कुमार, डीएवी के डायरेक्टर सजनदेव कुमार, आर्मी फिजिकल एकेडमी के संचालक रवि राय, विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन