श्रीनगर थानाध्यक्ष ने साप्ताहिक परेड में ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती पर ध्यान देने का दिया निर्देश
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती और जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है.
विज्ञापन
कुमारखंड
श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई. इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. खासकर रात्रि गश्ती पर ध्यान देने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये. इस दौरान ग्रामीण पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती और जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है. वहां सावधानी से तैनात रहने और पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिए और ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी. थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करने की हिदायत दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी छह चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल , बेला सद्दी गुड़िया रोड़, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़ , परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करें और रात्रि गश्ती पर ध्यान दें. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई विकास पासवान, एसआई धनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह, सभी ग्रामीण पुलिस मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










