थानाध्यक्ष ने साप्ताहिक परेड में ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने साप्ताहिक परेड में ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती का दिया निर्देश

श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस का साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा. श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस का साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. खासकर रात्रि गश्ती का और उसे पर ध्यान देने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये. इस दौरान ग्रामीण पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी अपने थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती की जहां जिसकी ड्यूटी लगायी गयी है, वहां सावधानी से तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिया एवं ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी. थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करने की निर्देश दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी छह चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल, बेला सद्दी गुड़िया रोड़, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़, परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करें एवं रात्रि गश्ती पर ध्यान दें. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, एसआइ प्रशांत कुमार, एसआइ विकास पासवान, एसआइ धनश्याम प्रसाद, एएसआइ राकेश कुमार सिंह, सभी ग्रामीण पुलिस जैसे संतोष कुमार पासवान, रूपेश कुमार, मो मुजीब, सानू कुमार, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, पवन पासवान एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन