प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति के प्रतिनिधि बने रूपेश

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति के प्रतिनिधि बने रूपेश

प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति के प्रतिनिधि बने रूपेश

विज्ञापन

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह प्रखंड उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह को सांसद दिनेश चंद्र यादव ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है. सांसद ने पत्र के माध्यम से बीडीओ को सूचित करते हुये बैठक में उनके प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगे. वे विकास कार्यों की समीक्षा व निगरानी समिति से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श में शामिल होंगे. मुखिया प्रतिनिधि सह उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि सांसद ने मुझ पर जो विश्वास जताया है. उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन