Madhubani News : रहिका इंसाफ चौक पर सड़क जर्जर, राहगीर परेशान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 10:13 PM

विज्ञापन

रहिका इंसाफ चौक पर सड़क के बीचों-बीच बने कई गड्ढा से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. रहिका इंसाफ चौक पर सड़क के बीचों-बीच बने कई गड्ढा से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मधुबनी से बेनीपट्टी जानेवाली एसएच में इंसाफ चौक के बीचों-बीच काफी संख्या में गहरा गड्ढा बन गया है. जिससे आए दिन ई-रिक्शा ऑटो पलट जाता है. जिससे कई सवारी को चोटिल भी हो चुके हैं. हर वक्त बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है. सड़क में बने गड्ढ़े के कारण जाम की समस्या होती रहती है, जबकि इस सड़क से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है. बाइक सवार को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर बारिश हो जाय तो परेशानी और बढ़ जाती है. जिससे लोगों में आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन