सड़क हादसे एक की मौत, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे एक की मौत, तीन जख्मी

सड़क हादसे एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा.

एनएच 106 पर रेशना पुल व धर्मकांटा के बीच शुक्रवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि डेफरा वार्ड नंबर 10 निवासी मोहरिल मंडल, रामवृक्ष मंडल, वार्ड नंबर पांच अरार निवासी कुंदन मंडल व एक अन्य दो बाइक से रेशना बाजार से घर लौट रहा था. इसी क्रम में रेशना पुल व धर्मकांटा के बीच दोनों बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे मोहरील मंडल रोड पर गिर गया. वहीं ग्वालपाड़ा की ओर से आ रही स्कार्पियो ने मोहरिल मंडल कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य तीन घायल हो गया. जानकारी मिलते ही अरार थानाध्यक्ष विकास कुमार सदल बल के घटनास्थल पहुंचे. सभी जख्मी को पीएचसी ग्वालपाड़ा ले गया.डॉक्टरों ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर मधेपुरा रेफर कर दिया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद

शनिवार को शव के घर पहुंचते ही जहां टोले मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. वहीं मृतक की मां मंजुला देवी का जहां रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी चंद्रकला देवी बेसुध बेहोश पड़ी है.

घटना की जानकारी मिलते ही अवकाश प्राप्त शिक्षक योगेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रणवीर कुमार, भाजपा नेता रणविजय चौधरी, रेशना पंचायत के पूर्व मुखिया फगुनी रजक, मुखिया शिवनारायण मंडल, पैक्स अध्यक्ष रूपेश कुमार, जनवितरण प्रणाली दुकानदार संतोष कुमार आदि पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये. सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन