महंगाई से गरीब व मध्यवर्गीय लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ: पूर्व विधायक

Published by : Kumar Ashish Updated At : 09 Jun 2026 6:31 PM

विज्ञापन

महंगाई से गरीब व मध्यवर्गीय लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ: पूर्व विधायक

विज्ञापन

नीट पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना कुमारखंड ़ राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं व कार्यकताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में नीट पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया, जिसका नेतृत्व प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया़ मौके पर पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, पर्यवेक्षक देवेंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो वेद प्रकाश उर्फ रिंकू, रतन यादव आदि ने सभा को संबोधित किया. पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमलोगों का जीवन कठिन बना दिया है. खाद्य सामग्री, रसोई गैस, डीजल- पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब व मध्यवर्गीय लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समता और विकास की अवधारणा को मजबूत करने के लिए जनता को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी होगी. पर्यवेक्षक देवेंद्र यादव ने कहा कि बेरोजगारी युवाओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है. शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है. कार्यकारी अध्यक्ष प्रो वेद प्रकाश उर्फ रिंकू ने कहा कि किसान, मजदूर, छात्र और बेरोजगार युवा विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. मौके पर संजय कुमार पप्पू, अरविंद यादव, परमेश्वरी यादव, चंदन साह, चंद किशोर यादव, चंद्रभूषण महाराणा, नौसेर आलम, आसिफ अली, संजीत मंडल, शैलेंद्र यादव, सौरभ सुमन, प्रमोद यादव, मोहम्मद इसराफिल, दीपक कुमार, राजीव कुमार, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, शंभू दास, उत्तम लाल, सुशील कुमार यादव, अशोक कुमार, मंटू कुमार, चंदन कुमार, छोटेलाल यादव, मो मुर्तुजा और मो रब्बान आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन