राजद नेता के भाई के साथ अपराधियों ने की मारपीट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 8:08 PM

विज्ञापन

राजद नेता के भाई के साथ अपराधियों ने की मारपीट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुर

थाना क्षेत्र अंतर्गत जिरवा मधेली पंचायत के वार्ड दो जिरवा गांव में सोमवार की देर रात्रि पूर्व प्रमुख अनीता देवी के देवर व राजद नेता अशोक यादव के भाई मुकेश यादव के साथ अपराधियों ने मारपीट की.

परिजनों ने उसे इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा ले गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.इस बाबत राजद नेता अशोक यादव ने बताया कि घटना से एक डेढ़ घंटा पहले भाई मुकेश यादव हमसे मिलकर घर के लिए निकले थे. घर जाने के दौरान भाई के साथ अपराधियों ने मारपीट की.घटना की सूचना पर हमलोग पुराने घर पर पहुंचे, तो देखे कि मेरा भाई खून से लतपथ बेसुध हालत में पड़ा हुआ है. इसका उपचार नेपाल के एक अस्पताल में चल रहा है. वही प्रभारी थाना अभय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. आने पर उनके द्वारा घटना की बारीकी से जांच की जायेगी. अभी तक पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन