गांधी उच्च विद्यालय में ऋतु बनीं स्टूडेंट ऑफ द मंथ, मिला पुरस्कार

गांधी उच्च विद्यालय में ऋतु बनीं स्टूडेंट ऑफ द मंथ, मिला पुरस्कार
चौसा. प्रखंड क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में फरवरी माह के स्टूडेंट ऑफ द मंथ का पुरस्कार कक्षा सात की छात्रा ऋतु कुमारी को प्रदान किया गया. यह सम्मान शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में दिया गया. विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर अनुशासन, नियमित उपस्थिति और सहपाठियों के प्रति सहयोग की भावना जैसे गुणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर माह बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड देने का निर्णय लिया है. इसी पहल के तहत ऋतु कुमारी को यह सम्मान मिला. प्रभारी प्रधानाध्यापक जफर अहमद ने छात्रा ऋतु कुमारी को सम्मानित किया. मौके पर शिक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मान बच्चों में प्रेरणा, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देता है. मौके पर शिक्षक अनुज कुमार, देवराम कुमार, राजेंद्र कुमार, लिपिक अबुल कलाम आजाद, शिक्षिका सुषमा कुमारी, रचना कुमारी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर अनिता कुमारी और शहनाज खातून आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










