48 घंटे का अष्टयाम संपन्न, बजरंगबली मंदिर में गूंजे जयकारे, भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

Updated:
विज्ञापन
फोटो:  | Prabhat Khabar Network

झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार.

Madhepura News : रामबाग मुहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ. इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय बजरंगबली' और 'हरे राम-हरे कृष्ण' के जयघोष से गूंजता रहा. 111 कन्याओं की कलश यात्रा और नेपाल की महिला मंडली की प्रस्तुतियों ने समा बांधा.

विज्ञापन

Madhepura News : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 स्थित रामबाग मुहल्ला के बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया. दो दिनों तक पूरा मुहल्ला भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. क्षेत्रीय कलाकारों के साथ नेपाल से आई महिला मंडली ने भजन, कीर्तन, नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

जय श्रीराम और हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे. पूरा परिसर 'जय बजरंगबली', 'हरे राम-हरे कृष्ण' के जयघोष से गूंजता रहा. श्रद्धालु भजन-कीर्तन की धुन पर झूमते रहे और दिन-रात धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते रहे.

मेले जैसा दिखा मंदिर परिसर

भक्ति कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम स्थल के आसपास मेले जैसा दृश्य देखने को मिला. विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही, जबकि बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया.

111 कन्याओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण

अष्टयाम की शुरुआत बुधवार को 111 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई थी. इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया.

हर वर्ष होगा धार्मिक आयोजन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष से आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई थी. कार्यक्रम की सफलता के बाद अब इसे हर वर्ष आयोजित किया जाएगा. आयोजन समिति के बीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, राजीव कुमार, खुशी लाल शर्मा, कृत्यानंद शर्मा, नवीन शर्मा, श्रीराम मालाकार, फनीलाल मेहता और जयनंदन मेहता ने सभी श्रद्धालुओं और मुहल्लावासियों का आभार व्यक्त किया.

समापन समारोह में मौजूद वार्ड पार्षद रीना देवी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा लोगों को मिलजुलकर रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन