उदाकिशुनगंज थाने के एसआइ सेवानिवृत्त, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

सम्मान समारोह में मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
Madhepura News : उदाकिशुनगंज थाने के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण भगत ने सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई ली. उनके बेदाग सेवाकाल और कर्मठता को थाना परिवार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. अरुण भगत ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.
Madhepura News : उदाकिशुनगंज थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण भगत के सेवानिवृत्त होने पर थाने परिसर में भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना परिवार के सभी पदाधिकारी, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए. समारोह की शुरुआत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने अरुण भगत को माला पहनाकर, अंगवस्त्र, गुलदस्ता, छाता तथा श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित करने के साथ की.
बेदाग सेवा और कर्मठता की हुई सराहना
समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि एसआई अरुण भगत का पूरा सेवाकाल बेदाग रहा. वे नेकदिल, मृदुभाषी और अत्यंत कर्मठ पुलिस पदाधिकारी रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने से थाना परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य विदा हो रहा है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.
भावुक होकर बोले अरुण भगत
सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त एसआई अरुण भगत भावुक हो गए. उन्होंने नम आंखों से कहा कि यदि सेवाकाल के दौरान उनसे जाने-अनजाने में किसी प्रकार की कोई भूल हुई हो तो उसके लिए वे सभी से क्षमा प्रार्थी हैं. उन्होंने सहयोग और सम्मान के लिए अपने सहकर्मियों तथा स्थानीय लोगों का आभार भी व्यक्त किया.
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, रमेश कुमार यादव, राजीव कुमार, संतोष कुमार सिंह, संजीत मरांडी, प्रवीण कुमार, सरोज कुमार, धनंजय कुमार गुप्ता, अलका कुमारी, खुशबू कुमारी, मो. सिकंदर, अमित कुमार और चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अरुण भगत के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की.
समारोह में बीस सूत्री सदस्य अरविंद महतो, वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा, मो. शुऐब उद्दीन, अजय मंडल, संजय मार्शल, संतोष मंडल सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










