देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव की देन- खोखा

Updated:
विज्ञापन
देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव की देन- खोखा

देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव की देन- खोखा

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बुधवार को मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र प्रसाद सिंह उर्फ खोखा सिंह ने की. इस दौरान खोखा सिंह ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है. देश में मोबाइल फोन का व्यापक प्रसार राजीव गांधी की ही देन है. उन्होंने कहा कि संचार क्रांति में राजीव गांधी की दूरदर्शिता को युग-युगांतर तक याद किया जाएगा. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुए परिवर्तन की चर्चा की. मौके पर विजय कुमार राय, नवीन गुप्ता, गौरी मंडल, दुर्गानंद दास, पिंकू कुमार गुप्ता, टिंकू ठाकुर, रुदल पासवान, मो अशफाक, कृपानंद पासवान, शरीफ आलम, संजीव मेहता, सज्जन मोहन ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन