ePaper

बेमौसम बारिश से रबी फसल को हुआ नुकसान

Updated at : 23 Mar 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से रबी फसल को हुआ नुकसान

तैयार फसल की कटाई करनी चाहिये.

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड में शनिवार की रात कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई. बारिश ने रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. तेज हवा के कारण आम और लीची फसल के मंजर भी झड़ गए है. जिससे किसानों की चिंता बढ़ा गई है. तेज हवा के साथ हुई बारिश से रबी फसल गेहूं,राई,सरसों,मक्का सहित तेहलन व दलहन की फसल को नुकसान हुआ है. वहीं तेज हवा के कारण आम और लीची फसल के मंजर भी झड़ गए है. जिससे इन फसलों के पैदावार में कमी होने की संभावना बढ़ गई है. किसान भी चिंतित नजर आ रहे है. मौसम विभाग की ओर से किसानों को आगे रबी फसल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दिया है. कृषि समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि इस समय किसानों को मौसम विभाग के जारी सूचना पर नजर रखनी होगी. उसी के अनुसार तैयार फसल की कटाई करनी चाहिये. जिससे नुकसान कम होने की संभावना है|वही अगले एक दो दिन और किसानों को सावधान रहने की जरूरत है. – तेज हवा के कारण गिर गई फसल – तेज हवा के साथ हुई बारिश से रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है. तेज हवा के कारण गेहूं के पौधे खेतों में गिर गए है. इससे गेहूं के पौधों में लगी बालियां के दाने पुष्ट नहीं होंगे. उसकी चमक और गुणवत्ता प्रभावित होगी. इससे पैदावार कम होगी और क्रयकेंद्र में अनाज के सही दाम नहीं मिलेंगे. किसानों का कहना है कि मार्च अंत तक गेहूं की फसल पकने लगती है. ऐसे में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है. – तापमान में गिरावट ठंड बढ़ी- मौसम में हुए बदलाव का असर प्रखंड के तापमान पर भी पड़ा है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कृषि समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. रविवार को प्रखंड का तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हो गया है. प्रखंड में दो एमएम बारिश हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिन और बारिश की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन