चक्रवाती तूफान व बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र दे सरकार: प्रो चंद्रशेखर

Updated:
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान व बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र दे सरकार: प्रो चंद्रशेखर

शासन और प्रशासन क्षति का आकलन कर किसानों को शीघ्र मुआवजे का भुगतान करे.

विज्ञापन

मधेपुरा बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मधेपुरा सदर से राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने रविवार को अतिथि गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को कहा कि शुक्रवार की शाम आई चक्रवाती तूफान और बारिश से मधेपुरा जिले में हजारों एकड़ में लगे गेहूं, मक्का, आम, लीची, केला, तेलहन, दलहन एवं सब्जी की फसलों को भारी क्षति हुई है, लेकिन डबल इंजन की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन क्षति का आकलन कर किसानों को शीघ्र मुआवजे का भुगतान करे. प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि खेतों में खड़ी गेहूं और मक्का की फसलों के गिरने से धरती के भगवान किसान के सपने बिखर गए, मानो उनकी कमर टूट गई हो, महीनों की मेहनत मिनटों में मिट्टी में मिल गई. विधायक ने कहा कि तेज आंधी के कारण आम, लीची की फसल बर्बाद हो गई. बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं और गरीबों के आशियाने ध्वस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि ठनका गिरने से भी जगह-जगह भारी क्षति हुई है. तार टूटने एवं बिजली पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि कोसी के इलाके में एशिया में सबसे अधिक मक्का की खेती होती है. यहां मक्का एवं गेहूं की फसल किसानों के लिए कैश क्रॉप है. किसान कर्ज लेकर फसल लगते हैं. फसल की बर्बादी से उनका जीवन दूभर हो जाता है. विधायक ने कहा कि किसानों की अनदेखी नहीं सहेंगे, किसानों को फसल क्षति मुआवजा शीघ्र नहीं मिली तो महागठबंधन व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगा. प्रेसवार्ता में राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर, रामचंद्र दास, कांग्रेस नेता निशांत यादव, सहित पंकज यादव, पप्पू यादव, शशिभूषण मंडल, पावेल कुमार, कृष्णा यादव व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन