किसानों को फसल क्षति पूर्ति नहीं मिलेगा तो प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
किसानों को फसल क्षति पूर्ति नहीं मिलेगा तो प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन

प्रत्येक किसान को जांच-पड़ताल कर कम से कम अस्सी हजार रुपये प्रति एकड़ देने की मांग किये.

विज्ञापन

मधेपुरा.

बेमौशम बारिश एवं तूफान से आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत नुकसान किशान का मकई एवं गेहूं का फसल क्षति हो गया है. आलमनगर विधान सभा प्रत्याशी नवीन निषाद ने जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए ये दोहरी मार है. एक तो पहले किशानों को बाढ़ से नुकसान हो चुका है. इसमें सभी पीड़ित किसान परिवार को मुआवजा नहीं मिला उसके बाद अभी बेमौसम बारिश एवं आंधी से लगभग फसल की क्षती हो गयी है. किसानों के लिये ये उनके जीवन पर भारी संकट खड़ा हो गया है. यहां के किसानों का मुख्य फसल मक्का ही है. इसी से साल भर का जीवन पोषण होता ये फसल के नष्ट होने से इसकी भरपायी के लिए हम जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग करते है कि प्रत्येक किसान को जांच-पड़ताल कर कम से कम अस्सी हजार रुपये प्रति एकड़ देने की मांग किये.

अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के लिये भेजा जायेगा. ईटहरी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार रौशन, किसान निरंजन मंडल, प्रकाश मंडल, जनार्दन मंडल, लोधो मंडल, मनोज मंडल वार्ड सदस्य, लालो मंडल, विद्यानंद मंडल, जयजय मंडल, सत्यनारायण मंडल, भागो मंडल, लुचो मंडल, बेकुंठ मंडल, राधे मंडल, अनिल साह ओपेंडर मंडल, नागो मंडल, चलित्तर मंडल, महेश्वर मंडल, विजय मंडल, अर्जुन ठाकुर, अजय यादव, विनोद यादव, प्रभास यादव, संजीव यादव, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र साहनी भोला साहनी, चांदकिसोर साहनी, संजय शर्मा, सुभास गुप्ता, संभु साह, सुनील राय, सागर चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, पुलकित सिंह, शिव सिंह, नागेश्वर सिंह, दीपक साह, सुधीर मंडल, प्रमोद मंडल, छोटी कुमार, श्यामा देवी, रेखा देवी, अदरखा देवी व अन्य सैकड़ों किसान के खेत जाकर मिला और उनके दुख दर्द को जिला प्रशासन तक पहुंचाया एवं साथ ही साथ बटियदार किसान और ठिका पट्दार किशान को भी उचित मुआवजा मिलना चाहिये.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन