ePaper

प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे शकुंतला सिन्हा दर्शन पुरस्कार से पुरस्कृत

Updated at : 21 Mar 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे शकुंतला सिन्हा दर्शन पुरस्कार से पुरस्कृत

प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे शकुंतला सिन्हा दर्शन पुरस्कार से पुरस्कृत

विज्ञापन

मधेपुरा. अखिल भारतीय दर्शन परिषद का त्रिदिवसीय 69 वां वार्षिक अधिवेशन 22 से 24 मार्च तक रांची विश्वविद्यालय रांची में होगा. इसमें बीएनएमयू के पूर्व कुलपति व पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी को डाॅ शकुंतला सिन्हा दर्शन पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक अधीनीतिशास्त्र का सरल अध्ययन के लिए दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त इनकी चार अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित है. जिसमें समाज और राजनीति का दार्शनिक अध्ययन, धर्म दर्शन की समस्याएं, तत्त्वमीमांसीय और ज्ञानमीमांसीय समस्याएं, ईश्वरप्रतिभिज्ञाविमर्शनी : एक दार्शनिक अध्ययन पुस्तक कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल है. बीएनएमयू से प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों व शोधार्थियों की टीम अधिवेशन में शिरकत करेगी. इसमें बीएसएस कॉलेज सुपौल के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ रणधीर कपूर सिंह, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, शक्तिसागर कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, नूतन कुमारी, चंदन कुमार आदि शामिल हैं. प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी ने बताया कि अधिवेशन की मुख्य चिंतनधारा जनजातीय जीवन-दर्शन है. इसमें डाॅ सुधांशु शेखर द्वारा स्वामी प्रणवानंद तुलनात्मक दर्शन व्याख्यान दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन