ePaper

केपी कॉलेज में सेहत केंद्र का किया उद्घाटन, छात्रों व कर्मियों को मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा

Updated at : 02 Jan 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
केपी कॉलेज में सेहत केंद्र का किया उद्घाटन, छात्रों व कर्मियों को मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा

केपी कॉलेज में सेहत केंद्र का किया उद्घाटन, छात्रों व कर्मियों को मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन

मुरलीगंज. केपी कॉलेज में शुक्रवार को सेहत केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा एवं कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने किया. कुलपति ने कहा कि सेहत केंद्र प्राथमिक उपचार की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगा. इससे कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने जानकारी दी कि सप्ताह में एक से दो-दिन स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी. सेहत केंद्र पर बीपी जांच सहित अन्य छोटी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया जायेगा. छात्रों की उपस्थिति से संबंधित प्रश्न पर कुलपति ने स्पष्ट किया कि सरकार अब उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करेगी. यदि छात्र कक्षा में उपस्थित नहीं पाये गये तो उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर रहने की अपील की तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि इस विषय में अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाय. मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि सेहत केंद्र की शुरुआत से छात्रों को सुविधा मिलेगी. यह केंद्र पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन जानकारी मिलने के बाद इस दिशा में ठोस पहल की गयी. उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से केपी कॉलेज में वोकेशनल कोर्स बीसीए व बीबीए में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय छात्रों को तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा. मौके पर डॉ निखिल कुमार, हीरालाल, अम्बिका कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन