ePaper

खाड़ा में महारुद्र यज्ञ की तैयारी जोरों पर, वृंदावन धाम से आयेगी राधेकृपा साक्षी दीदी

Updated at : 29 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
खाड़ा में महारुद्र यज्ञ की तैयारी जोरों पर, वृंदावन धाम से आयेगी राधेकृपा साक्षी दीदी

खाड़ा में महारुद्र यज्ञ की तैयारी जोरों पर, वृंदावन धाम से आयेगी राधेकृपा साक्षी दीदी

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ दो मई से शुरू होगी. यज्ञ को लेकर रघुनंदन मिश्र की अध्यक्षता बैठक हुई, जिसमें मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह व ग्रामीण शामिल हुए. काशी से पधारेंगे यज्ञाचार्य मुखिया ने बताया कि यज्ञ कमेटी के निर्णय से काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी (काशी धाम) से यज्ञाचार्य अभिनंदन भारद्वाज की टीम द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जायेगा. दो मई को निकलेगी कलश शोभायात्रा यज्ञ के प्रारंभ में 11सौ कन्याओं द्वारा दो मई को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. कलश में जल बुधामा काली पोखर से भरा जाएगा और यज्ञ स्थल पर रखकर यज्ञ आरंभ किया जायेगा. काशी से आयेंगे ब्राह्मण बटुक यज्ञ में ब्राह्मण बटूक का दल भी काशी से आयेंगे, जो ऋग्वेद,यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के ज्ञाता होंगे और वेद्दोच्चारण से क्षेत्र को शुद्ध और गुंजायमान करेंगे. प्रत्येक शाम होगी महाआरती इसके साथ ही काशी से ही गंगा महाआरती करने वाले ब्राह्मण आचार्य की भी टोली आएगी जो प्रत्येक शाम 11 दिनों तक आरती करेंगे. 11वें दिन प्रत्येक शाम में भागवत प्रवचन होगा. इसके लिए मंच और पंडाल को भव्य रुप देना शुरू कर दिया गया है. कथा व्यास के रुप में श्री धाम वृंदावन परिक्रमा मार्ग से राधेकृपा साक्षी दीदी जी का आगमन होगा. इसके साथ ही श्री गिरिराज लीला संस्थान वृंदावन धाम से रासलीला मंडली का भी आगमन होगा जो विभिन्न रास लीला प्रस्तुत कर यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं,धर्मावलंबियों का विराट प्रदर्शन कर मन मोहेंगे. यज्ञ की सफलता को लेकर कमेटी के कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव रजक,सचिव दिनेश कुमार झा,अमर सिंह,राणा झा,अशोक ठाकुर,प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार,दिलीप मेहता, प्रमोद पासवान, श्यामलाल मेहता,चन्दन कुमार झा, संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार सिंह,पुष्पम कुमार,मदन कुमार,डीलर नवल किशोर सिंह, मणिकांत झा,विद्याकर मेहता,शिवेन्द्र सिंह उर्फ माधो सिंह,हीरा प्रसाद सिंह,मिठन ऋषिदेव,बुचो साह,मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान,अमरनाथ सिंह, ललित नारायण राम,राजकिशोर राम,नागो मेहता,अशोक मेहता,शैलेन्द्र राम,शिवदत्त झा पिंकू,ललित नारायण ठाकुर,धिरेन्द्र सिंह,गरेश मंडल, जितेन्द्र पंडित आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन