ePaper

25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रशांत गिरफ्तार

Updated at : 02 Dec 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रशांत गिरफ्तार

पुलिस ने तीन पिस्टल, दो देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस एवं नौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

मधेपुरा.

सदर थाना की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सदर गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार बदमाश प्रशांत कुमार घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-12 का रहने वाला है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. इसकी जानकारी एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है.- चुनाव के दौरान पकड़ाया था हथियार –

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 26 अक्टूबर की रात सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि मधेपुरा वार्ड दो स्थित भुवन भास्कर के घर में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, गोली और विदेशी शराब छिपा कर रखी गयी है. सूचना मिलते ही एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया. छापेमारी के दौरान भुवन भास्कर के घर से पुलिस ने तीन पिस्टल, दो देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस एवं नौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही अभियुक्त भुवन भास्कर को गिरफ्तार कर लिया था.

– चकमा देकर फरार हो जाता था आरोपी –

पूछताछ के दौरान भुवन भास्कर ने अपने सहयोगी एवं जिले के कुख्यात थोक शराब तस्कर प्रशांत कुमार का नाम उजागर किया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की गई, परंतु वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसके नाम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं विभिन्न मानवीय स्रोतों के जरिये लगातार उसके ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी. इसी क्रम में एक दिसंबर को मधेपुरा थाना क्षेत्र से उसे दबोच लिया गया.

– खगड़िया में दर्ज है केस –

एसपी ने बताया कि प्रशांत कुमार की गिरफ्तारी से जिले में शराब एवं मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में महत्वपूर्ण कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. उन्होंने बताया कि कोसी, पूर्णिया और बंगाल में भी यह सक्रिय रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ खगड़िया के चौथम थाना में एक और मधेपुरा थाना में दो केस दर्ज हैं. छापामारी टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, शशि प्रकाश तथा तकनीकी शाखा एवं थाना के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन