मांगों को लेकर डाककर्मियों ने हड़ताल कर कार्य का किया बहिष्कार

मांगों को लेकर डाककर्मियों ने हड़ताल कर कार्य का किया बहिष्कार
मुरलीगंज. पोस्टल कर्मचारी संयुक्त परिषद और अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को मुरलीगंज उपडाकघर सहित देशभर के डाकघरों में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया. हड़ताल के कारण मुरलीगंज डाकघर में ताला लटका रहा. डाककर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया. हड़ताल के दौरान कर्मचारी परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की. पोस्ट ऑफिस एक्ट 2023 को रद्द करने, आठवां वेतन आयोग अविलंब गठित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व नई पेंशन योजनाएं समाप्त करने, पेंशनधारकों की कंप्यूटेशन अवधि 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने, सभी विभागों में रिक्त पदों की तत्काल भर्ती करने, आरएमएस, एमएमएस व डाकघरों के आपसी विलय या विभाजन की प्रक्रिया पर रोक लगाने व कैडर की शीघ्र समीक्षा करने, ग्रामीण डाक सेवकों, कैजुअल व पार्ट-टाइम कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान वेतन व सुविधाएं देने, कोविड काल में बंद किए गए आरएमएस सेक्शन को पुनः चालू करने सहित आरटीएन की ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर डाक का आवागमन केवल एमएमएस वाहन से करने की मांग शामिल है. हड़ताल का नेतृत्व स्थानीय अध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार निराला और सचिव प्रशांत कुमार ने किया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. मौके पर मुरलीधर यादव, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र यादव, सुशील सिंह, मो रिजवान, लड्डू सिंह, सुमित कुमार, आकाश कुमार, दीपा कुमारी, आशा कुमारी, मो आज़ाद, जयप्रकाश यादव, शाहिद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




