जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस

जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन

मुरलीगंज. थाना परिसर में एएसपी प्रमेंद्र भारती व एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य व ईद कमेटी के सदस्य शामिल हुए. गौरतलब हो कि स्थित मुरलीगंज दुर्गा स्थान से रामनवमी की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली जाती है और झांकी और जुलूस भी निकाले जाते हैं. बैठक में मौजूद कमेटी के सदस्यों से पर्व की जानकारी के साथ साथ निकाले जाने वाले जुलूस का मार्ग पूछा गया और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जुलूस की समाप्ति की बात एएसपी ने कही. इसी क्रम में ईद के नमाज पर चर्चा की गयी, जहां बताया कि ईद के दिन ईदगाह के मैदान में ईद की नमाज अदा की जायेगी. डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध पहले से ही है. किसी भी प्रकार अश्लील भोजपुरी गीत नहीं बजाये जायेंगे. रामनवमी के जुलूस के दौरान और ईद पर्व में नमाज के दौरान पुलिस की चौकसी बनी रहेगी. दंडाधिकारी के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति बनी रहेगी. इन दिनों किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिले तो तुरंत 112 या मेरे मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना अविलंब दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा संतोष कुमार ने कहा कि आने वाले पर्व को हम शांति और भाईचारे के साथ मनाऐ किसी तरह के अफवाह पर पर ध्यान ना दें. मौके पर रुद्र नारायण यादव, रामकृष्ण मंडल, रामजी प्रसाद साह, दयानंद शर्मा, सुनील मंडल ,बृजेश कुमार, दिनेश मिश्रा उर्फ बाबा, गजेंद्र पासवान, नवीन कुमार साह ,उमेश यादव राजीव जायसवाल ,सूरज जायसवाल, राजू सनातन, प्रकाश कुमार, पवन चौधरी ,मो जब्बार मो आलम, लक्ष्मण पासवान, बबलू रजक, मो अफरोज, मनोज मंडल, विनोद कुमार, आनंद कुमार संजय मालाकार, रॉकी सिंह ,चंदन कुमार, गणेश कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन