नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत से दो शराबी युवकों को हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत से दो शराबी युवकों को हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात मंगरवारा पंचायत के वार्ड सात निवासी राजेश मुखिया, पिता कैलू मुखिया शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दे दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल भेज दिया. पुलिस ने हिरासत में लिया. इसी प्रकार परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 11 निवासी ललन कुमार सिंह पिता अमरेंद्र सिंह की भी सूचना मिली. पुलिस बल उन्हें भी हिरासत में ले लिया. उक्त दोनों शराबी का मेडिकल जांचोंपरांत थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेजने की तैयारी शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन