पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

आलमनगर. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. बताया कि खुरहान पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में शराब पीकर घर में मारपीट व हंगामा मचा रहा था.लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एसआइ कमलेश कुमार व सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी खुरहान पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक निवासी अवधेश साह है, जबकि बसनवाडा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक से सूचना पर पीटीसी शोभा कांत सिंह व पुलिस बल दीवा गश्ती के दौरान शनिवार को करीब 12 बजे शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. वही दोनों गिरफ्तार पियक्कड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया गया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन