ePaper

कहीं पेट्रोल सस्ता तो कहीं डीजल महंगा, 25 फरवरी की ताजा रेट लिस्ट जारी

Updated at : 25 Feb 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 25 Feb 2026

आज 25 फरवरी 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 25 Feb 2026: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स और SMS से चेक करने का आसान तरीका क्या है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 25 Feb 2026: हर सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज यानी 25 फरवरी को देश के कई बड़े शहरों में तेल की कीमतों में स्थिरता देखी गई है, जबकि कुछ राज्यों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लें.

Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल की कीमत क्या है?

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में इसकी कीमत सबसे अधिक 103.54 रुपये है, जहां दामों में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं नोएडा में ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि यहां दाम 15 पैसे गिरे हैं. पिछले एक महीने से पेट्रोल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं.

आज 25 फरवरी 2026 के पेट्रोल के ताजा रेट

शहर (City)पेट्रोल की कीमत (₹/Ltr)बदलाव (Change)
मुंबई₹103.540.00 (स्थिर)
कोलकाता₹105.41-0.04 (कमी)
चेन्नई₹101.06+0.21 (बढ़त)
बेंगलुरु₹102.920.00 (स्थिर)
हैदराबाद₹107.50+0.04 (बढ़त)
पटना₹105.42+0.19 (बढ़त)
भुवनेश्वर₹100.94-0.17 (कमी)
झारखंड₹97.860.00 (स्थिर)
गुड़गांव₹95.57+0.13 (बढ़त)
नोएडा₹94.90-0.15 (कमी)
नई दिल्ली₹94.770.00 (स्थिर)
चंडीगढ़₹94.300.00 (स्थिर)

Petrol Diesel Price: डीजल के दाम में कितनी राहत?

डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में आज कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. चेन्नई में डीजल भी 21 पैसे महंगा हुआ है, जबकि पटना में इसमें 18 पैसे की बढ़त देखी गई है. चंडीगढ़ में डीजल अभी भी काफी किफायती 82.45 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

आज 25 फरवरी 2026 के डीजल के ताजा रेट

शहर (City)डीजल की कीमत (₹/Ltr)बदलाव (Change)
हैदराबाद₹95.700.00 (स्थिर)
चेन्नई₹92.61+0.21 (बढ़त)
झारखंड ₹92.620.00 (स्थिर)
भुवनेश्वर₹92.52-0.17 (कमी)
कोलकाता₹92.020.00 (स्थिर)
पटना₹91.67+0.18 (बढ़त)
बेंगलुरु₹90.990.00 (स्थिर)
मुंबई₹90.030.00 (स्थिर)
गुड़गांव₹88.03+0.13 (बढ़त)
नोएडा₹88.01-0.18 (कमी)
नई दिल्ली₹87.670.00 (स्थिर)
चंडीगढ़₹82.450.00 (स्थिर)

Petrol Diesel Price:कीमतें स्थिर क्यों बनी हुई हैं?

मई 2022 के बाद से सरकार द्वारा टैक्स में की गई कटौती की वजह से कीमतों में बहुत बड़ा उछाल नहीं आया है. फ्यूल के दाम मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करते हैं. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स भी तय करते हैं कि आपके शहर में तेल किस भाव मिलेगा.

Petrol Diesel Price: अपने शहर का रेट कैसे चेक करें?

आप एक साधारण SMS के जरिए भी अपने शहर के रेट जान सकते हैं:

  • IOCL: RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें.
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.

ये भी पढ़ें: 2000 रुपए चाहिए तो तुरंत करें ये काम, जानें कब तक आ सकती है किसानों की अगली किस्त

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola