पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

थाना अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के नयानगर पंचायत के नवटोल नहर के समीप से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवटोल से सिंगारपुर की ओर एक बाइक सवार शराब की तस्करी करने जा रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधामा ओपी अध्यक्ष जियुत राम को सूचना दी. सूचना पाकर बुधामा ओपी के एएसआइ राहुल कुमार पुलिस बल के साथ सिंगारपुर – नवटोल पथ पर नहर के समीप वाहन चेकिंग लगाया. जहां नवटोल की ओर से आ रहे एक सवार पुलिस को देखते ही बाइक घूमाकर भागने का प्रयास करने लगा. तभी वाहन चेकिंग करते पुलिस बल खदेड़कर बाइक सवार तस्कर को पकड़ लिया. जांच करने पर नौ लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर शाहजादपुर पंचायत के ढ़ोढ़ायपटटी गांव निवासी श्रवण मंडल है. पुलिस ने शराब तस्कर श्रवण मंडल को मंगलवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन