विद्यालय के छत पर बच्चों का खेलना पड़ा मंहगा, वीडियो वायरल, पूछा स्पष्टीकरण
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के छत पर बच्चों का खेलना पड़ा मंहगा, वीडियो वायरल, पूछा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बिहारीगंज.
बिहारीगंज वार्ड संख्या दो में सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय कुस्थन में बिना सुरक्षा के एक छत से दूसरे छत पर आधा दर्जन से अधिक बच्चे कूदते नजर आये, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे किस तरह स्कूल की छत पर खेल रहे है. इसके साथ ही स्कूल की छत से सटे एक दीवार पर कुछ बच्चे खुले छत पर दोनों पैर लटका कर नजर आये. ऐसे में बच्चों के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. एक बड़ा सवाल है. ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक बच्चों की सिर्फ हाजिरी बनाकर बच्चे दिनभर खेलते व सड़क पर घुमते रहते हैं. सड़क पर बाहर बच्चों ने पूछने पर बताया कि स्कूल में हिंदी, गणित व पर्यावरण की पढ़ाई होती है. किसी भी वर्ग में एक भी छात्रों मौजूद नहीं थे, सिर्फ बेंच पर बच्चे के किताब रखे थे. जब विद्यालय के शिक्षकों से बात की गयी तो उन्होंने बोला कि आज स्कूल में मार्कशीट वितरण किया जा रहा है. इस कारण बच्चे बाहर में खेल रहे थे.इस मामले में संबंधित विद्यालय के एचएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्कूल की छत पर खेलने के मामले की जांच की जायेगी और जांच के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
चंदन कुमार, प्रभारी बीइओ सह बीपीआरओ, बिहारीगंज B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










