एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदाकिशुनगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. वार्डन प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. वार्डन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है. बेटियों के नाम पौधरोपण करना एक अच्छा प्रयास है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी. मौके पर पारो देवी, निभा देवी, प्रेमा देवी, सेविका अंजू देवी, अनीता कुमारी आदि मौजूद थे. सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता और सम्मान बढ़ाना भी था. विद्यालय की इस पहल की सराहना की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन