कट्टा लहराते हुए युवक का फोटो हुआ वायरल

कट्टा लहराते हुए युवक का फोटो हुआ वायरल
प्रतिनिधि, फुलौत
चौसा थाना क्षेत्र में बीते दो महीने से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने का सिलसिला चल रहा है. आये दिन कोई न कोई हथियार साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है. ऐसा ही एक मामला चौसा थाना के एक गांव का है, जहां कट्टा व गोली का पट्टा लेकर फोटो फेसबुक पर वायरल कर रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी के अनुसार चौसा थाना के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भीखा टोला भटगामा के धीरज कुमार ने अपने फेसबुक पर फोटो अपलोड किया है. लोगों ने बताया कि युवक शराब तस्करी के एक मामले में जेल भी जा चुका है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि हथियार के साथ फोटो डालने की जानकारी नहीं है. मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










