ePaper

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 अक्तूबर को

Updated at : 27 Sep 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 अक्तूबर को

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 अक्तूबर को

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को होगी. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि चूंकि इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर होंगी. इसलिए स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है. परीक्षा नियंत्रक शंकर कुमार मिश्र ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना की प्रति सभी पीजी विभागों के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष, कुलपति कार्यालय, रजिस्ट्रार, विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, यूएमआइएस और वेबसाइट प्रभारी को भेजी गयी है ताकि अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन